फतेहपुर। प्राचार्य की जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने मामले की शिकायत सीओ से की थी। प्रयागराज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज डॉ रमा सिंह प्राचार्य हैं।वह किशनपुर थाने के मड़ौली गांव की रहने वाली हैं। उनकी पुश्तैनी जमीन करीब 13 बीघा मड़ौली के सदाशिव यादव ने करीब 2 साल पहले जोत ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चचेरे ससुर राघव शरण ने अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के नाम ससुर की मौत के बाद जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया था। जमीन का कचहरी दीवानी में दाखिल खारिज रोकवा कर जमीन सुरक्षित कराई। जमीन फिर से उनके नाम आई। 2013 में सदाशिव ने अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम पर सुमित्रा देवी से जमीन को लिखा ली। जमीन उसके पति स्वर्गीय ईशान सिंह नाम पर दर्ज थी। दो वर्ष पहले पैर में फैक्चर हो जाने के कारण वह अपने गांव नहीं गई। उसी दौरान सदाशिव ने उनकी जमीन में कब्जा कर लिया। जब वह गांव गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। सीओ गया दत्त मिश्रा ने बताया मामले में आरोपी सदाशिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal