Tuesday , November 24 2026

पुनः युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष बने मधुराज विश्वकर्मा

फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी द्वारा आज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में मधुराज विश्वकर्मा को घोषित किया गया। जनपद में जैसे ही युवा मोर्चा की घोषणा हुई युवाओं में उत्साह अपने चरम पर था बिंदकी स्थित समस्त चौराहों में ढोल ताशों के साथ-साथ पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई। दोपहर बाद आई सूची के उपरांत समस्त जनपद से बिंदकी नगर में युवाओं का तांता लगा रहा। वही एक और सोशल मीडिया में आज का दिन अपने नाम लिख चुके मधुराज विश्वकर्मा तो छाए ही रहे वही घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने वालों की भी कमी नहीं रही। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राष्ट्रीय नेतृत्व का युवाओं के प्रति झुकाव जीत की ओर पथ प्रदर्शित करेगा। जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की माने तो जनपद का युवा एकजुट होकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पुनः मुख्यमंत्री बना कर के ही दम लेगा। जनपद के प्रत्येक विधानसभा समेत मंडल स्तर एवं बूथ स्तर तक की कमेटियां घोषित करने की बात कही। इस अवसर पर वैभव द्विवेदी ,जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, विमलेश पांडे, जिला मंत्री आशीष तिवारी, उदय प्रताप सिंह, मृदुल शुक्ला, रोहित कश्यप प्रशांत उमर सत्यम अग्रवाल पीयूष पाल रितिक विश्वकर्मा आभाष मिश्रा कंचन सिंह योगेश सिंह धर्मेंद्र सिंगरौर आदि मौजूद रहे।