- राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री ट्रायल केस चिन्हित कर निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल ने मंगलवार को सभी बैंक अधिकारियों के साथ आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक द्वारा निस्तारित कुल प्री-ट्रायल-1113 केस लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की। साथ ही अपेक्षा किया कि अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा बैंक के प्री ट्रायल केस चिन्हित कर निस्तारित करें। यह कोशिश होनी चाहिए कि इस बार पिछली राष्ट्रीय लोक अदालतों से ज्यादा वाद निस्तारित करें। इसके अलावा अपर जिला जज/सचिव ने बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियो को निर्देशित किया कि नोटिसों को शीघ्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। ताकि नोटिसों का तामिला पक्षकारों को ससमय कराया जा सके और ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनमानस को मिल सके।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal