खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित वर्गीय युवती ने प्रार्थना पत्र दे स्थानीय थाना पर बताया कि युवती के फोन पर आरोपित द्वारा अश्लील बातें व संबंध बनाने की बातें कही गई। आप बीती परिजनों से बताने नाराजगी व्यक्त करने पर आरोपित द्वारा दुष्कर्म करवाने की धमकी दी गई उक्त मामले पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासिनी युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थिनी के पति परिवार पालन हेतु प्रदेश कामकाज करते हैं। युवती ने बताया कि आरोपित युवक बृजमोहन सिंह शेरू सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी इटोलीपुर ने फोन पर अश्लील बातें कर संबंध बनाने को कहा नाराजगी व्यक्त करने शिकायत करने पर आरोपित द्वारा जाति सूचक बद्दी गलियां व सामूहिक दुष्कर्म करवाने की धमकी दी गई। मामले पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal