फ़तेहपुर। भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोककल्याण समिति व आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जाग्रति तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जि

समें संगठन के कार्या पर चर्चा की गई। संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने कहाकि संगठन का कार्य केवल पूर्व सैनिकों के लिए नही बल्कि समाज हित के लिए समायाओ को उठाने का कार्य कर रहा है। बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा त्योहारों में शासन व प्रशासन की हर स्तर से मदद करने का काम किया जा रहा है व नारी सुरक्षा व सम्मान पर कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति आदि त्योहारों को मनाया गया समिति के पदाधिकारियों द्वारा समूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal