महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के किसानों व घर मालिकों को संपत्ति अधिकारों व ग्रामीणों को विकास की ओर ले जाने का जो काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, वह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा अब किसान अपने संपत्ति के अधिकारों की ओर अग्रसर होंगे ये बातें तहसील सभागार में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे।
सरकार द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने क्षेत्र के 9 गांव से 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया। तो वही 9 गांव के कन्हैयालाल पुत्र राम लौटन निवासी सोथी, महादेव पुत्र मंगली प्रसाद, शिवपाल, विन्दादेई बलाई मऊ, धिराजा बलाई मऊ, सुखई नहरिया, वीरेंद्र कुमार ओथी, जगदम्बा सिंह पाली, विश्राम पाली, बनवारी भटसरा, अब्दुल बारी भटसरा, सहित 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। वहीं तहसील परिसर में ही उपस्थित लगभग 40 विकलांगों को उप जिलाधिकारी सचिन यादव व तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने हाड कांपती ठंड में कंबल वितरण कर विकलांगों को ठंड से राहत दिलाई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश दीक्षित, राजस्व निरीक्षक आबिद अली, राजेश कुशवाहा, संतोष पटेल, विवेक सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, राजीव मिश्रा, अमित शुक्ला, रणविजय सिंह, विपिन मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal