फतेहपुर। जाफरगंज पुलिस ने शुक्रवार को छापामारी कर गोकशी करने वाले एक शातिर लल्लू उर्फ इरशाद को गिरफ्तार किया है। उसके चार साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 किलो प्रतिबंधित मांस व चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal