महराजगंज, रायबरेली (अमर चेतना)। प्रांतीय परिषद सदस्य एवं पूर्व बछरावां विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर मातादीन पासी के द्वारा खिचड़ी भोज का किया गए आयोजन मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सहित भाजपा के नेता हुए शामिल तो ग्रामीणों ने भी की सहभागिता। क्षेत्र के बाबा ओरीदास तपोस्थली। मोन मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारीयों द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति में भरोसा नहीं रखता हर सनातनी हिंदू है संघ के लोगों ने बताया कि हमें अपने बच्चों को रामचरितमानस और गीता की जानकारी देना चाहिए साथ-साथ मंदिर ले जाने पर भी ध्यान देना चाहिए जिससे कि वह हमारे सनातन और हिंदुत्व को पहचान सके। इस मौके पर डीबी सिंह जिला सह संघ चालक कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिजुगीनारायण सिंह द्वारा की गई संघ के गजेंद्र तिवारी प्रमोद मिश्रा अनुराग श्रीवास्तव हर्षवर्धन संजीव कुमार शिवकुमार सिंह भाजपा से अवधेश मिश्रा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी वंदना सिंह संजीव गुप्ता राजीव सिंह अमरेंद्र सिंह आकाश अवस्थी शारदा शरण पांडे चंद्रभान सिंह फूल करन सिंह अमर बहादुर सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal