फतेहपुर (अमर चेतना) 14 जनवरी 2025। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में महिला ने पति वियोग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह की 26 वर्षीय पत्नी प्रभात सिंह के पति अरविंद सिंह का एक वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। जिससे प्रतिभा सिंह पति वियोग के चलते मानसिक तनाव में रहा करती थी। आज सुबह उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मृतका के पति अरविंद सिंह की मौत हो गई थी। जब से वह मानसिक तनाव में रहती थी। आज सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतका के एक पुत्री है जिसका नाम आराध्या है। घटना के बाद से रो-रोकर उसका बुरा हाल है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal