– बहुआ कार्यकारिणी की घोषणा के साथ वृद्धजनों का होगा सम्मान

फतेहपुर (अमर चेतना) 14 जनवरी 2025। जिला अग्रहरि समाज की मासिक बैठक में आगामी बाइस जनवरी को अग्रहरि दिवस मनाए जाने पर चर्चा की गई। मासिक बैठक का आयोजन सीताराम मंदिर गोपालगंज में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त व अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि अग्रहरि दिवस का आयोजन बहुआ विकास खण्ड के ग्राम मेवली में प्रेम प्रकाश गुप्ता के संयोजकत्व में होगा। जिसमें बहुआ नगर पंचायत की कार्यकारिणी घोषित होगी और वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal