ऊँचाहार,रायबरेली। नगर के डिग्री कॉलेज में सरकार के निर्देश पर प्राप्त स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षक विधायक तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत की चेयरमैन ने शिरकत किया।
नगर स्थित डॉ. आम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार सरकार की मंशा के अनुरुप 336 स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम अयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचें शिक्षक विधायक विधान परिषद उमेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा जेबा, विश्मा, नूर फातिमा, मानसी, शबाना और अमिता ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को और प्रोफेसर अर्चना ने विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं ने अपना अपना स्मार्ट फोन ग्रहण कर खुशी से झूम उठे वहीं छात्र/छात्राओं को खुश देख अतिथि ने भी अपने आपको गौरवांवित महसूस किया। अपना अपना स्मार्ट फोन प्राप्त कर सभी छात्र-छात्राएँ अति प्रसन्न और उत्साहित होकर शासन की इस योजना का खुशी जाहिर कर आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने अपने आशीष उद्बोधन में समस्त महाविद्यालय परिवार को आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने व्यापक अनुभवों को पूरी आत्मीयता के साथ व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के सस्वर गायन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बालेन्द्र यादव व डॉ. अनुपमा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुषमा, डॉ. नीता, डॉ. विकास, एम पी सिंह, डॉ. संतोष, डॉ. सुमन, डॉ. असलम, डॉ. विनोद, डॉ. विमलेश डॉ. दीक्षा व डॉ. पंकज ने संतुलित संयोजन कर अपनी उत्कृष्ट भूमिका अदा की। साथ ही श्री विनोद, श्री अभिषेक, श्रीमती गायत्री, श्री शिव कुमार, श्री श्यामलाल, श्री केदार, श्री मनोज, श्री शिवा, श्री कृष्ण कुमार व श्री दिनेश कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित सहर्ष सहयोग प्रदान किया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal