
-
महिलाओं को पढ़ाया गया नारी सशक्तिकरण का पाठ
-
ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को बताए, नारी सुरक्षा के गुर

रायबरेली (अमर चेतना ब्यूरो)शनिवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कोतवाली पुलिस टीम एवम प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय के संयुक्त प्रयास से नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पट्टी रहस कैथवल गांव की स्त्रियों को नारी सशक्तिकरण नारी स्वाबलंबन के लिए सजग किया गया। स्त्रियों के लिए चल रही योजनाओं, उनकी सुरक्षा के लिए आपातकाल सहायता के लिए हेल्पलाइन 1090 की जानकारी के साथ साथ जो भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है सबकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारियों को मुख्य धारा से जोड़ना था। उनको आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal