बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बुधवार को बबेरू कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को चेक किया और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एएसपी ने थाने में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। एएसपी नेक हा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। इसके साथ ही टाप-10 अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जाए।
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बबेरू कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही के निर्देश दिये गए। मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को भी दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण किया गया। आगामी त्योहारों के शान्तिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क का जायजा भी लिया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal