बांदा। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन न्यू मार्केट में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद गजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के बाद 20 फरवरी से 20 मार्च तक चलने वाले धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर, विभाग मठ मंदिर शान्तनु चतुर्वेदी, विभाग संयोजक चन्द्र प्रकाश उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी द्वारा तथा संचालन जिला मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने किया। धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान तथा समीक्षा बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal