फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में ढाई माह पहले हाइवे किनारे नहर में मिले युवक के शव के मामले में कोर्ट ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मृतक की मां ने अपनी बहू, नाती और एक युवक पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता संदीप त्रिपाठी, रितिक पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्यासपुर बेरा गढ़ीवा निवासी महेश 6 दिसंबर 2022 की शाम को बाइक से बेरागढ़ीवा के लिए निकला था। दूसरे दिन सुबह युवक जगन पुल के पास नहर में मृत अवस्था मे मिला था। उसके शरीर मे चोट के निशान थे। बाइक काफी दूर पड़ी थी। मृतक की मां रनिया ने आरोप लगाया कि बहु उर्मिला देवी नाती राहुल के साथ कुछ माह पूर्व भाग गई थी। जिसकी सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने बहू के बरामद होने पर समझौता करा दिया था। इसके बाद बहू संजय के साथ आपत्तिजनक स्थित में गाँव मे पकड़ी गई थी। जब महेश ने संजय को मार पीटकर भगा दिया था। इसी रंजिश के कारण बहु उर्मिला, नाती राहुल निवासी सातों धरमपुर असोथर और संजय निवासी ऊँचाबेरा हुसैनगंज ने मिलकर महेश की हत्या कर दी। मामले की शिकायत थाने में और एसपी से की थी। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal