फतेहपुर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। शासन की योजनाओं से रूबरू कराते हुए किसी भी तरह की समस्या पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की बात कही गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है। रविवार को भी जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा व 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन से अवगत कराया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नम्बरों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal