Tuesday , November 24 2026

मीरजापु: आप कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन कर जलाया बुलडोजर का प्रतीक

मीरजापुर। गुहराज निषाद पार्क चुनार में रविवार को योगी सरकार के बुलडोजर अभियान द्वारा गरीबों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीक के रूप में आहुति यज्ञ में खिलौना बुलडोजर जलाया।
मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी पल्लवी वर्मा ने कहा कि योगी सरकार बुलडोजर अभियान के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न कर रही है। चुनार विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मशार करने वाली घटना थी। कार्यक्रम का संयोजन मोहन यादव यथार्थ ने किया। प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में संकेत सिंह को चुनार नगर पालिका व सुरेंद्र सिंह को अहरौरा नगर पालिका का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान शेषधर दुबे, व्यासमुनि तिवारी, दिनेश चंद्र चैबे, दिनकर, प्रो. वीसिंह, अमरेश सोनकर, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, रामबाबू यादव, विनोद साहनी आदि मौजूद रहे।