फतेहपुर। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल मंे भर्ती वृद्ध मरीज के लिए सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप के सदस्य ने रक्तदान किया। परिजनों ने टीम का शुक्रिया अदा किया। सभी ने सदस्य के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलाना निवासी 63 वर्षीय रामभजन उत्तम पुत्र स्व पंथनाथ को बुखार के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रक्त की कमी होने पर डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट तत्काल बी निगेटिव रक्त की आवश्यक्ता बताई। ग्रुप रेयर होने के कारण मरीज के तीमारदार काफी परेशान थे। तभी मरीज के तीमारदार को सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप का पता चला और उन्होंने तुरंत ग्रुप से सम्पर्क कर अपनी परेशानी बताई। केस टीम के सदस्य के पास आते ही केस की जांच कर ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य पीरनपुर निवासी रवींद्र कुमार श्याम नर्सिंग होम एवं रक्तकेंद्र पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए अपना दूसरा बी निगेटिव रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार मरीज के भतीजे धर्मेंद्र को रक्त उपलब्ध हो सका। टीम के सेवाभाव को देखते हुए मरीज के भतीजे लाल देवेंद्र ने अपना रक्तदान श्याम नर्सिंग होम के रक्तकेन्द्र में किया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, गौरव, राज तिलक और रक्तकेन्द्र से चंद्रबाला व मरीज के तीमारदार धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal