लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का चरित्र हिन्दू विरोधी चरित्र है। राम विरोधी चरित्र है तो रामचरित मानस विरोधी चरित्र भी है। सपा की विकास विरोधी चरित्र की हार है और आगामी चुनाव में सपा हार का मुंह देखने के लिए तैयार रहे। कहा जाये तो समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी है।
शिक्षक स्नातक चुनाव परिणाम पर बोल रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षक स्नातक के समर्थन से हम पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, जो भी समर्थन मिला है उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है, जिन्होंने दिनरात काम किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया है। सपा के अहंकार की हार हो गयी, गुंडागर्दी की हार हो गयी है। जातिवाद की हार हो गयी है, विकास विरोधी राजनीतिक की हार हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति विशेष रुप से बुद्धिजीवी तबका, जो समाज का मार्गदर्शक है उनका अपार समर्थन मिला हैं। ऐसा वर्ग उसने अपना आशीर्वाद दिया है। ये 2024 चुनाव का आगाज है। निश्चित तौर पर स्नातक चुनाव का मतदाता वो बुद्धिजीवी है और वे सभी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal