– डीएम ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया उद्घाटन
– विभागों के स्टालों का अवलोकन कर उत्पाद के बारे में ली जानकारी
– विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश दिवस मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में निवेश एवं रोजगार की थीम पर समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी श्रुति ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उदघाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण की प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त जनपदवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश दिवस को हर्षोल्लास के साथ माना रहे हैं। सभी अधिकारी जनपद के विकास में अपनी महती भूमिका निभाएं। गौसेवा करना हमारी संस्कृति में है। इस अवसर पर गौपालकों का सम्मान किया जाना बहुत ही जरूरी है क्योंकि निराश्रित गौवंशो की सेवा हर मौसम में गौपालक पूरे मनोभाव के साथ करते है। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस को उत्तम प्रदेश नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। इसके लिए अधिकारीगण व जनपदवासियों को मिलकर काम करना होगा। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी का घूमकर अवलोकन किया। उनके उत्पाद के बारे में जानकारी की। साइबर जागरूकता के तहत छात्र-छात्राओ एवं नागरिको को पम्पलेट का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। संचालन अनुराग मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए एमपी चौबे, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शालिनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal