फतेहपुर। रोडवेज बस स्टाप परिसर में निर्मित श्री हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर ट्रस्टी की ओर से पूजन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर राष्ट्र की समृद्धि व सदभावना की कामना की।
श्री हनुमान मन्दिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा व अन्य भक्तगणों ने पूजन व सुन्दरकाण्ड की स्तुति की। मुख्य ट्रस्टी श्री मेहरोत्रा ने संदेश में कहा कि ईश्वर की भक्ति संस्कार देती है। मानव सेवा समस्त प्रार्थना स्वीकार करती है। इस मौके पर सुन्दरकाण्ड टीम के अलावा पंडित बाबू तिवारी, विनय अरोड़ा, अनिल वर्मा, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, उमेश सक्सेना, सन्दीप श्रीवास्तव, प्रेमदत्त उमराव, यश सक्सेना, श्रवण कुमार दीक्षित, सलोनी मेहरोत्रा, काव्य मेहरोत्रा, अंकित गुप्ता, शिवदत्त त्रिपाठी सहित सैकङो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal