पंजीकृत 38 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण
फतेहपुर। संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों पर किया गया। जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थरियांव थाने पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराने का प्रयास किया। डीएम का कहना रहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाये।
आला अधिकारियों के आने की सूचना पर फरियादियों के बीच आस बंधी कि उनकी शिकायतांे का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होगा। डीएम-एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या स्वयं सुनीं। सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्रों में राजस्व संबंधित 22, पुलिस से संबंधित 16 शिकायतें आईं। राजस्व से संबंधित 03 व पुलिस से संबंधित 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया व अन्य में कार्यवाही प्रचलित है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal