कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर)। कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान खाई में गिरने से जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवान शहीद हो गए। सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस सैन्य अधिकारी के मुताबिक जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में रोजाना की तरह गश्त पर थे। इस बीच अचानक जवानों का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि नियमित गश्त के दौरान यह वाकया हुआ। एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया। तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal