फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बुधवार को खागा नगर के बाईपास स्थित एक होटल पर रोक कर सपाईयों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गन्तव्य के लिए रवाना हो गए।
खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अगुवाई में सपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। जिससे विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह विधानसभा सीटें जीतकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जा सके। तत्पश्चात वे गन्तव्य के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, आरिफ कुरैशी, अकरम हाशमी, कामरान राईन, मोहसिन राईन, जावेद राईन, प्रभु सभासद भी मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal