प्रथम जनपद आगमन पर हिंदूवादी संगठनों ने किया स्वागत
फतेहपुर। इंदौर जनपद में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय बैठक में प्रांतीय महामंत्री रहे वीरेंद्र पांडेय को कानपुर प्रांत का उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। उनके प्रथम जनपद आगमन पर बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने फूल-माला व अंग वस्त्र पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
नवमनोनीत कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहंीं किया जायेगा। सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उनका संगठन हमेशा खड़ा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जायेगा। उन्होने बताया कि वह काफी समय से विहिप की सेवा में लगे हुए हैं और आगे भी हिंदू समाज की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर आचार्य अजीत राज, डा. विजय शंकर मिश्रा, सतीश शिवहरे, शानू सिंह, पंकज कसेरा, पप्पन रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, लोकेश गुप्ता, संदीप चौहान, रवी प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, मोनू सोनी, संदीप तोमर, सौम्या सिंह, माया शुक्ला, रूचि श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, भोली जायसवाल, मनीष, आनंद तिवारी, अंशुमान बाजपेई, प्रदीप बाजपेयी, आकाश तिवारी, जीतू हयारण, किशन शुक्ला, मनोज घायल, पप्पू, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal