नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। 100 वर्षीय हीराबेन अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। अपनी मां के निधन के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal