जिसे अपने बेटे के बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया और उसने किसी की परवाह किए बिना उससे शादी रचा ली। जन्म की कोई सीमा हो न उम्र का हो बंधन, आश्चर्य की बात ये है कि शादी के समय दोनों की उम्र में 29 साल का अंतर था।
दरअसल, यह मामला ब्रिटेन का है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिला का नाम मैरीलिन है और जिसके साथ उसने शादी रचाई है उसका नाम विलियम स्मिथ है। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई तभी दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रिपोर्ट की माने तो जब यह शादी हुई थी तब लड़के की उम्र मात्र 16 साल की थी। इस समय महिला की उम्र 60 साल है जबकि उसके पति यानी विलियम स्मिथ की उम्र 31 साल है। महिला ने विलियम स्मिथ से दूसरी शादी की है। जानकारी के मुताबिक मैरीलिन की स्मिथ से पहली मुलाकात साल 2006 में उस वक्त हुई थी जब वो 16 का था और वह महिला के बेटे से मिलने उसके घर आया करता था।
विलियम अक्सर वीडियो गेम खेलने मैरीलिन के घर आया करता था।धीरे-धीरे महिला और विलियम के बीच नजदीकी बढ़ने लगी, फिर कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। किसी को अंदाजा नहीं था कि इन दोनों की शादी का फैसला हो जाएगा। साल 2009 के अप्रैल महीने में दोनों शादी कर ली। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार इस शादी के खिलाफ थे लेकिन मैरीलिन और विलियम ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और शादी कर ली। मैरीलिन का बेटा भी उनके साथ रहता है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal