पालिथीन का करें बहिष्कार, जल संरक्षण का करें प्रयास
फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब स्थित पारस विद्या मंदिर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि फतेहपुर विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों को पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर जागरूक करने का काम किया। आहवान किया गया कि अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण करें।
गोष्ठी में पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पालिथीन हटाओ, हरितगृह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन कई सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होेने कहा कि पेड़, पौधे हमें जीवनरूपी आक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों का सबसे अधिक महत्व है। इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा धरा पर पौध रोपित करें। जिससे पर्यावरण संतुलित बना रहे। विभिन्न बीमारियों की रोकथाम हेतु मोटे अनाज के संरक्षण एवं उपयोग पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों का आहवान किया गया कि पालिथीन का बहिष्कार करें। घर के बने थैलों का उपयोग करें। इस मौके पर पंकज लवानिया झांसी, अमित कुलश्रेष्ठ उरई, स्मिता सिंह, सुरेश सिंह, अमित त्रिवेदी, जयकांत, प्रसून, विपिन, आशीष, सुनीता, नरेश, निधि, संतोष कुमारी उपस्थित रहे। संचालन प्रांत संपर्क प्रमुख नलिनी श्रीवास्तव ने किया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal