फतेहपुर। शहर के चौक स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें वाणिज्य कर विभाग के द्वारा व्यापारियों में व्याप्त भय को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि वाणिज्य कर विभाग के प्रति कैंप लगाकर व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा। समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर निस्तारण का प्रयास भी किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीतू हयारण ने की। श्री हयारण ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग से व्यापारियों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। बहुत ही सरल तरीके से व्यापारियों को विभाग के साथ जोड़ा जाएगा। संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि अब जनपद में किसी भी व्यापारी को किसी भी विभाग से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। व्यापार प्रकोष्ठ अब पूरी तरह से आपके साथ है। अब आप भयमुक्त होकर व्यापार करें। समस्याओं को अब संगठन विभागों के अधिकारियों से मिलकर निरंतर दूर करने का काम करता रहेगा। बैठक में कई विभागों सहित कांटा-बांट विभाग पर व्यापारियों ने अनियमितता का आरोप लगा कर संगठन से विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। जिसमें बहुत जल्द विभाग के अधिकारियों मिलकर व्यापार प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल आ रही समस्याओं को दूर कराने का कार्य करेगा।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal