मीरजापुर, 24 दिसंबर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मीरजापुर डिपो से मध्य प्रदेश के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन फिर शुरु होगा। अपर मुख्य सचिव परिवहन ने इसे संज्ञान में लेकर पुन: संचालन का एमडी को आदेश दिया है।
मीरजापुर डिपो से पूर्व में संचालित की जा रही बसों को 16 जून 2016 से बंद कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वाराणसी-जबलपुर एवं वाराणसी-रीवा के साथ ही वाराणसी-सीधी की सभी बसों के संचालन के लिए उप्र की अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव परिवहन डा. आराधना शुक्ला ने रोडवेज एमडी को तत्काल प्रभाव से संचालित किए जाने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के लिए यूपी परिवहन निगम की बसों का संचालन लंबे समय से बंद था। इसके पुन: संचालन को लेकर न केवल यूपी बल्कि एमपी के यात्रियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। जल्द ही मध्य प्रदेश के लिए यूपी परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal