वाशिंगटन, 24 दिसंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी वकील एवं राजनयिक रिच वर्मा को शीर्ष कूटनीतिक पद के लिए नामित किया है।
इस समय वर्मा (54) मुख्य विधि अधिकारी और मास्टरकार्ड में हेड ऑफ ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हैं। वह 16 जनवरी 2015 से 20 जनवरी 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत भी रहे।
अगर सीनेट उनके नाम पर मुहर लगाती है तो वह प्रबंधन और संसाधनों के उप विदेश मंत्री पद होंगे। इसी के साथ वह अमेरिकी विदेश विभाग में शीर्ष पद पर तैनात होने वाले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे।
बाइडन ने शुक्रवार को वर्मा के नामांकन की घोषणा की थी। वर्मा ओबामा प्रशासन के दौरान विधायी मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले वह अमेरिकी सीनेटर हैरी रीड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal