किसानों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती
कौशांबी, 23 दिसंबर (संवाददाता)। किसान नेता व देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की १२०वीं जयंती शुक्रवार को किसान संगठनों ने धूमधाम से मनाई। किसान नेता व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा को लड्डू खिलाकर उनके जन्म दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
समर्थ किसान पार्टी, भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों ने अलग-अलग अपने कार्यालयों में एकत्रित हुए। संगोष्ठी कार्यक्रम के जरिये पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
किसान नेता अजय सोनी ने बताया कि यूपी में भूमि सुधार का श्रेय पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जोट अधिनियम 1960 को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व पीएम ने अपना सम्पूर्ण जीवन ग्रामीण परिवेश में जिया। किसानों के मसीहा कहलाये जाने वाले पूर्व पीएम का सम्पूर्ण जीवन लोक कार्यकर्ता एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष में बीता। देश के किसान हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, शैलेंद्र मिश्रा, सुरजीत वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना पटेल, सुनील सोनकर, घसीटे सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal