नई दिल्ली, 21 दिसंबर। इस समय समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे के बाद तक आसमान में सूरज की लुकाछुपी जारी रही।
मौसम विज्ञान विभाग का अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इसका असर हवाई, रेल और बस सेवा पर पड़ा है। मंगलवार रात चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट किया गया। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से उत्तर प्रदेश शासन ने रात को रोडवेज बसों को नही चलाने का फैसला लिया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का रेड अर्लट जारी किया है। साथ ही दिल्ली के लिए 23 दिसंबर तक का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी इस दौरान सुबह बाहर निकलते वक्त खास ध्यान रखने की जरूरत है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal