मीरजापुर (अमर चेतना)। पुलिस द्वारा तीन थाना क्षेत्रों से तीन नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज सोमवार को उप निरीक्षक रामाश्रयराम व उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल संजय यादव गश्त/चेकिंग में थे। इस दौरान वारण्टी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र दुधनाथ निवासी सबरी नई बस्ती थाना कोतवाली कटरा को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया थाना कोतवाली की देहात पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज सोमवार को उप निरीक्षक जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी करनपुर व उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल अवधेश प्रजापति गश्त/चेकिंग में थे। इस दौरान वारण्टी कमलेश पुत्र झन्नू निवासी बरीयार पट्टी थाना कोतवाली देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना पड़री पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को थानाध्यक्ष माधव सिंह व उनके सहयोगियों में कांस्टेबल संजय सिंह व कांस्टेबल हरेराम यादव गश्त/चेकिंग में थे। इस दौरान वारण्टी मंगना प्रसाद मौर्या पुत्र लक्ष्मण मौर्या निवासी थानापुर थाना पड़री को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal