फतेहपुर। (अमर चेतना ब्यूरो) गाजीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। गाजीपुर थाने के एक गांव की रहने वाली 14 साल की किशोरी छह दिसंबर की सुबह जंगल जा रही थी। रास्ते में किशनपुर थाना क्षेत्र के लौधोरा गांव निवासी मानू कश्यप ने किशोरी को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर किशोरी को गाली गलौज की थी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला था। गाजीपुर थाने के एसआई दिनेश कुमार सिंह ने लौगांव के पास से शुक्रवार को आरोपी मानू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि आरोपी पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास और गाली गलौज की धराओं में आरोपी का चालान किया गया है।

Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal