काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के बाहर हुए बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं। यह बम धमाका उस समय हुआ जब अफगान विदेश मंत्रालय में चीनी अधिकारियों के साथ तालिबान की अहम बैठक चल रही थी। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मैं नहीं जानता कि इस धमाके में कितने लोग मारे गए या जख्मी हुए हैं। लेकिन मैंने देखा कि एक शख्स ने खुद को उड़ा लिया है। यह बम धमाका उस हमले के ठीक तीन दिन बाद हुआ है, जब बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। यह हमला काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर हुआ था। संघर्षरत तालिबान में बीते कुछ महीनों में कई आतंकी हमले हुए। इनमें से कुछ हमलों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका रही है। यही नहीं चीनी नागरिक के मालिकाना हक वाले एक होटल को भी निशाना बनाते हुए हमला किया गया था।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal